Thursday, June 18, 2015

छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो;............. बात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो;.............

छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो;
बात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो;
तुम कहोगे जिसे कुछ, क्यूँ न कहेगा तुम को;
छोड़ देवेगा भला, देख तो लो, और सुनो;
यही इंसाफ़ है कुछ सोचो तो अपने दिल में;
तुम तो सौ कह लो, मेरी एक न सुनो और सुनो;
आफ़रीं तुम पे, यही चाहिए शाबाश तुम्हें;
देख रोता मुझे यूँ हँसने लगो और सुनो;
बात मेरी नहीं सुनते जो अकेले मिल कर;
ऐसे ही ढँग से सुनाऊँ के सुनो और सुनो।

Share

& Comment

0 comments:

Post a Comment

 

Copyright © 2015 Gudnight.com - Exclusive Poetry , quotes and Shayari™ is a registered trademark.

Designed by Templateism. Hosted on Blogger Platform.